उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे कैंची धाम, कहा- यहां आकर अभिभूत हूं, ये देवभूमि है

उपराष्ट्रपति ने यहां लगभग 1 घंटे तक पूजा अर्चना की और ध्यान किया। मंदिर समिति ने उन्हें बाबा नीम करौली की प्रतिमा भेंट की।

Jagdeep Dhankhar in Kainchi Dham: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी धर्मपत्नी के साथ उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को कैंची धाम पहुंचे। उनका स्वागत यहां की स्थानीय युवतियों ने चंदन और तिलक लगाकर किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर नीम करौली मंदिर में बाबा नीम करौली की पूजा अर्चना की और कुछ देर वहां ध्यान भी लगाया। उपराष्ट्रपति ने यहां लगभग 1 घंटे तक पूजा अर्चना की और ध्यान किया। मंदिर समिति ने उन्हें बाबा नीम करौली की प्रतिमा भेंट की।

Jagdeep Dhankhar

जगदीप धनखड़

मैं कैंची धाम में आकर अभिभूत हूं

इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, मैं कैंची धाम में आकर अभिभूत हूं। ये देवभूमि है। भारत महापुरुषों की भूमि है। हाल के कालखंड में इन स्थानों का रख-रखाव उत्कृष्ट है। राष्ट्र को समर्पण की जो भावना है उसमें बढ़ोतरी हुई है। भारत की संस्कृति दुनिया में बेमिसाल है। G-20 में हमारा सिद्धांत दुनिया के समक्ष गया, 'एक परिवार, एक भविष्य और एक पृथ्वी'।

End of Feed