पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच में बजा ‘वंदे मातरम्’, अरुण जेटली स्टेडियम बना ऐतिहासिक पलों का गवाह

गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 6 फरवरी को ‘वंदे मातरम्’ के गायन और प्रस्तुति को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे। इनमें आधिकारिक प्रस्तुति की अवधि 3 मिनट 10 सेकंड तय की गई थी। गीत बजने के दौरान मौजूद सभी लोगों को सावधान की मुद्रा में खड़े रहने को कहा गया था।

राजधानी दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम आज एक ऐतिहासिक पलों का गवाह बना। यहां किसी अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में पहली बार राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से पहले राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ बजाया गया। ये ऐतिहासिक क्षण भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार को खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पहले देखने को मिला।

पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच में गाया गया वंदेमातरम।

पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच में बजाया गया वंदेमातरम।

गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुसार इस दौरान ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह अंतरे बजाए गए। मैच शुरू होने से राष्ट्रीय गीत गाया गया, जिसकी आधिकारिक प्रस्तुति करीब 3 मिनट 10 सेकंड चली। इसके बाद पहले राष्ट्रगान का गायन हुआ जो करीब 52 सेकंड का था, जबकिइस तरह दोनों प्रस्तुतियों में कुल 4 मिनट 2 सेकंड का समय लगा।

End of Feed