Vande Bharat: हवाई यात्रा से अधिक वंदे भारत ट्रेन बन रही है लोगों की पहली पसंद! इन रूटों पर भीड़

  • Authored by: प्रेरित कुमार
  • Updated Oct 22, 2023, 08:08 PM IST

Vande Bharat: वाराणसी और कटड़ा जैसे कई सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण शहर उन यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, जो अब हमारी उत्तर रेलवे जोन की नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे हैं।

Vande Bharat: उत्तर रेलवे वर्तमान में नई दिल्ली से देहरादून, वाराणसी, अंब अंदौरा और कटड़ा मार्ग पर चार वंदे भारत ट्रेनों का संचालन कर रहा है। अपनी तेज रफ़्तार, विश्वस्तरीय सुविधाओं और यात्रा समय में कमी के कारण यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन इस मौजूदा त्योहारी सीजन के दौरान अपने परिवार के पास जाने वाले यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन बन गई है। यही कारण है कि उत्तर रेलवे की इन रेलगाड़ियों में यात्रियों के लिए सीटों की बुकिंग लगभग पूरी रहती है।

End of Feed