Vande Bharat Express: काठगोदाम से देहरादून चल सकती है 'वंदेभारत ट्रेन', यात्रियों को तीसरे विकल्प से मिलेगी राहत!

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 13, 2024, 11:27 AM IST

Kathgodam to Dehradun Vande Bharat Train:काठगोदाम से देहरादून के लिए वंदे भारत ट्रेन चल सकती है, ऐसा कहा जा रहा है हालांकि इस बारे में अभी कोई भी घोषणा नहीं की गई है।

Kathgodam to Dehradun Vande Bharat Train News: उत्तराखंड (Uttrakhand) के लोगों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक काठगोदाम से देहरादून के लिए वंदेभारत ट्रेन (Vande Bharat Train) चल सकती है, रेल सूत्रों के अनुसार इस ट्रेन के संचालन की संभावना जताई जा रही है, पर इस बारे में अभी कोई भी घोषणा नहीं की गई है।

गौर हो कि अभी काठगोदाम से देहरादून के लिए सुबह जनशताब्दी और रात को काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस का ही विकल्प है वहीं दिन के वक्त कोई भी ट्रेन का विकल्प नहीं है।

End of Feed