प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य ने लगाई फांसी, लिखा- 'ऑनलाइन काम और चुनावी ड्यूटी का तनाव सहन नहीं हो रहा'

Shankarbhai Jadhav Kaprada Valsad Death: गुजरात के वलसाड में स्कूल प्रधानाचार्य शंकरभाई जाधव ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। सुसाइड नोट में ऑनलाइन काम और चुनावी ड्यूटी के अत्यधिक तनाव का उल्लेख किया गया।

Valsad School Principal Suicide: वलसाड जिले के कपराड़ा तालुका के निलोशी गांव में प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य शंकरभाई जाधव की मौत का मामला सामने आया है। शंकरभाई जाधव ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य ने लगाई फांसी, लिखा- 'ऑनलाइन काम और चुनावी ड्यूटी का तनाव सहन नहीं हो रहा'

प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य ने लगाई फांसी, लिखा- 'ऑनलाइन काम और चुनावी ड्यूटी का तनाव सहन नहीं हो रहा'

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, शंकरभाई जाधव पिछले कुछ समय से काम के बढ़ते बोझ और लगातार बढ़ रहे कार्यभार के कारण मानसिक तनाव में थे। घटना की सूचना मिलने के बाद कपराड़ा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

End of Feed