Vaishno Devi Yatra: माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा 22 दिनों के ठहराव के बाद 17 सितंबर से फिर होगी शुरू

माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा अनुकूल मौसम की स्थिति में 17 सितंबर यानी बुधवार को फिर से शुरू होगी, बता दें कि तीर्थयात्रा 26 अगस्त को स्थगित कर दी गई थी।

जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा अनुकूल मौसम की स्थिति में 17 सितंबर यानी बुधवार को फिर से शुरू होगी, ये जानकारी तीर्थयात्रा बोर्ड ने दी। तीर्थयात्रा 26 अगस्त को स्थगित कर दी गई थी, इससे कुछ घंटे पहले ही मंदिर जाने वाले मार्ग पर एक बड़ा भूस्खलन हुआ था, जिसमें 34 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे।

Vaishno Devi Yatra 2025

माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा 17 सितंबर से फिर होगी शुरू (फाइल फोटो: PTI/canva)

'जय माता दी...वैष्णो देवी यात्रा अनुकूल मौसम की स्थिति में 17 सितंबर, 2025 (बुधवार) से फिर से शुरू होगी।' श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'भक्तों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक संचार माध्यमों के माध्यम से अपडेट रहें।'

End of Feed