LIVE

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: उत्तरकाशी में आपदा के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 300 से अधिक लोगों को बचाया गया, मौसम विभाग का रेड अलर्ट

शिशुपाल कुमारUpdated Aug 8, 2025, 13:26 IST

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने के कारण खीर गंगा नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और कई मकान व होटल तबाह हो गए। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मृतकों की पुष्टि की है और नुकसान का आकलन जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया है। सेना, SDRF, NDRF और जिला प्रशासन राहत कार्यों में लगे हुए हैं। उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना की पल-पल की अपडेट पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत पर...!

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: उत्तरकाशी में आपदा के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 300 से अधिक लोगों को बचाया गया, मौसम विभाग का रेड अलर्ट
Uttarkashi Cloudburst Live Updates: उत्तरकाशी में आपदा के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 300 से अधिक लोगों को बचाया गया, मौसम विभाग का रेड अलर्ट

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने के कारण खीर गंगा नदी में आयी विनाशकारी बाढ़ में चार लोगों की मौत हो गयी और 413 से अधिक लोगों को बचा लिया गया। उत्तराखंड सरकार द्वारा यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) तथा सेना सहित अन्य राहत एजेंसियों ने मिलकर घटनास्थल से 413 से अधिक लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इससे पहले, घटनास्थल के लिए जाते समय उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में चार लोगों की मृत्यु हुई है।

ये भी पढ़ें- मैदानी इलाकों में क्यों नहीं फटता है बादल, क्यों मचाता है पहाड़ी इलाकों में तबाही?

बाढ़ में लापता हुए लोगों की संख्या के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि यह संख्या 50 से अधिक हो सकती है क्योंकि बाढ़ के पानी के तेज बहाव के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का मौका ही नहीं मिला। अधिकारियों ने बताया कि धराली में आई बाढ़ में कई मकान और होटल तबाह हो गए। धराली गंगोत्री धाम से करीब 20 किलोमीटर पहले पड़ता है और यात्रा का प्रमुख पड़ाव है। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद करीब पौने दो बजे हुई इस घटना में कम से कम आधा धराली गांव मलबे और कीचड़ में दब गया। बाढ़ के पानी और मलबे के तेज बहाव में तीन-चार मंजिला मकानों सहित आस-पास की इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं।


ये भी पढ़ें- Uttarakhand Cloudburst: हर्षिल में बादल फटने के बाद ऐसा था मंजर, तस्वीरों में देखें

अधिकारियों के अनुसार, खीर गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटने से यह विनाशकारी बाढ़ आई। बाढ़ से केवल धराली ही नहीं प्रभावित हुआ। राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि तेज गति से आया सैलाब एक ही पहाड़ी की दो अलग-अलग दिशाओं में बहा-एक धराली की ओर दूसरा सुक्की गांव की ओर। इस बीच, शाम तक जारी बारिश के कारण राहत एवं बचाव कार्यों में बाधा आई। इसके अलावा, राज्यभर में भूस्खलन के कारण सड़कों के अवरुद्ध होने से भी राहत कार्य में अड़चनें आईं और बचावकर्मियों को आपदाग्रस्त क्षेत्र में पहुंचने में कठिनाई हुई।अधिकारियों के अनुसार, खीर गंगा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटने से यह विनाशकारी बाढ़ आई। बाढ़ से केवल धराली ही नहीं प्रभावित हुआ। राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि तेज गति से आया सैलाब एक ही पहाड़ी की दो अलग-अलग दिशाओं में बहा-एक धराली की ओर दूसरा सुक्की गांव की ओर।

AUG 08, 2025 13:26 IST

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: उत्तरकाशी में सेना और वायुसेना ने हर्षिल में चल रहे बचाव अभियान को किया तेज

AUG 08, 2025 12:23 IST

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: उत्तरकाशी में अब तक की अपडेट

7 अगस्त को कुल 68 हेलीकॉप्टर उड़ानें संचालित की गईं, जिनमें वायुसेना की 6, सेना की 7 और सिविल ऑपरेटरों की 55 उड़ानें शामिल थीं। देहरादून, हर्षिल, मतली और धारासु ALG के बीच हवाई संपर्क स्थापित किया गया है और C-295 विमानों से राहत सामग्री और लोगों को परिवहन किया जा रहा है। संचार व्यवस्था बहाल करने के लिए सेना ने हर्षिल में एक कम्युनिकेशन कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जिसमें वाई-फाई और सैटेलाइट कनेक्शन चालू कर दिए गए हैं। BSNL और एयरटेल नेटवर्क को बहाल करने के प्रयास भी तेज़ी से चल रहे हैं। GOC, उत्तर भारत एरिया और 9 (I) माउंटेन ब्रिगेड के कमांडर मौके पर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। 8 अगस्त की योजना के तहत लिमचिगाड़ में बेली ब्रिज लगाकर सड़क मार्ग बहाल किया जाएगा, हवाई मार्ग से आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी, हर्षिल और आसपास के क्षेत्रों में खोज अभियान जारी रहेगा और बाकी बचे लोगों को हर्षिल से मतली और देहरादून तक एयरलिफ्ट किया जाएगा।
AUG 08, 2025 10:26 IST

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: 80 लोगों को आईटीबीपी मातली हेलीपैड पर पहुंचाया गया

आज सुबह 10 बजे तक कुल 80 लोगों को आईटीबीपी मातली हेलीपैड पर पहुंचाया जा चुका है। यहां से लगातार सभी लोगों को सकुशल उनके गंतव्य तक भी सुविधानुसार भेजा जा रहा हैं।
AUG 08, 2025 10:15 IST

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: आपदा गांव से बचाए गए एक घायल व्यक्ति को एयरलिफ्ट कर मातली हेलीपैड लाया गया

AUG 08, 2025 09:19 IST

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: गढ़वाल मंडल आयुक्त का बयान

AUG 08, 2025 08:40 IST

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की

AUG 08, 2025 06:51 IST

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: IAF ने उत्तरकाशी में राहत अभियान चलाया

AUG 08, 2025 06:50 IST

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी घोषणा

AUG 08, 2025 06:11 IST

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: उत्तराखंड में मौसम का हाल

उत्तराखंड में मानसून का प्रभाव गंभीर बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया है। पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में 12 अगस्त तक रेड अलर्ट प्रभावी रहेगा। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए रेस्क्यू टीमों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
AUG 07, 2025 13:56 IST

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: ITBP बचाव दल ने 307 लोगों को रेस्क्यू किया

आईटीबीपी बचाव दल द्वारा गंगोत्री से मुखवा तक कुल 307 तीर्थयात्रियों को निकाला गया। वे दल के साथ हर्षिल हेलीपैड के लिए रवाना हो गए हैं।
AUG 07, 2025 13:53 IST

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: दक्षिण हरसिल में आर्मी कैंप तबाह

AUG 07, 2025 12:51 IST

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: सड़क संपर्क बहाल करने के लिए कार्य तेजी से जारी

AUG 07, 2025 11:01 IST

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: अब तक 70 लोगों का रेस्क्यू

उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद अब तक 70 नागरिकों को बचाया गया है। 3 नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई और 50 से ज्यादा लोग लापता (नागरिक प्रशासन के अनुसार) बताए जा रहे हैं। भारतीय सेना ने बताया कि इस आपदा के बाद सेना के 1 जेसीओ और 8 जवान लापता है। 9 सैन्यकर्मियों और 3 नागरिकों को हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया गया। 3 गंभीर रूप से घायल नागरिकों को एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। 8 नागरिकों को उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
AUG 07, 2025 10:45 IST

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: प्रभावित क्षेत्रों में मरम्मत अभियान

उत्तराखंड में हाल ही में हुए भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं के बाद प्रभावित क्षेत्रों में सीमा सड़क संगठन (BRO) ने राहत और मरम्मत कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया है। उत्तरकाशी-धरसू-गंगोत्री और जोशीमठ–मलारी जैसे दो अहम मार्गों पर BRO की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। जोशीमठ–मलारी मार्ग पर प्रोजेक्ट शिवालिक की टीमें भारी मशीनों के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं और चुनौतीपूर्ण मौसम व कठिन हालात के बावजूद सड़क संपर्क बहाल करने की कोशिशें जारी हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर उत्तरकाशी-धरसू-गंगोत्री रूट में हीना, टेकला, नेताला, नालुपानी और नरेंद्र नगर जैसे इलाकों से मलबा हटा लिया गया है, जिससे आवागमन बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
AUG 07, 2025 10:32 IST

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: उत्तराखंड के इन जिलों में 12 अगस्त तक रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने मानसून के कहर के बीच उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी है। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल के लिए 12 अगस्त तक रेड अलर्ट जारी किया है।
AUG 07, 2025 10:29 IST

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: गंगोत्री धाम में फंसे कई लोग

AUG 07, 2025 10:27 IST

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: तीर्थयात्रियों को किया जा रहा सुरक्षित

AUG 07, 2025 10:02 IST

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: भटवाड़ी में क्षतिग्रस्त सड़क को जोड़ा जाएगा

भटवाड़ी की क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर एक नया अपडेट आया है। ITBP और BRO के संयुक्त प्रयासों से इसे आंशिक रूप से जोड़ा गया है। सड़क को साफ कर कुछ यातायात के योग्य बनाया गया है, जिससे अब धीरे-धीरे कुछ वाहन आगे बढ़ पा रहे हैं।
AUG 07, 2025 09:42 IST

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: उत्तराखंड के भटवारी में धराली के रास्ते में टूटी और अवरुद्ध सड़कों का वीडियो

AUG 07, 2025 08:54 IST

Uttarakhand Cloudburst Live: लोगों ने बताया घटना के खौफनाक मंजर के बारे में