उत्तराखंड को 25 मई को मिलेगी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए रूट, समय और इसके स्टॉप

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 23, 2023, 01:09 PM IST

वंदे भारत एक्सप्रेस को दिल्ली-देहरादून रूट पर शुरू करने की तैयारी है, जिससे यह पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन बन जाएगी।

Vande Bharat Express: देश में वंदे भारत एक्सप्रेस का नेटवर्क तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब उत्तराखंड को भी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। 25 मई को इस प्रदेश को सुपरफास्ट ट्रेन की सौगात मिलेगी। खुद सीएम धामी ने इसकी जानकारी दी है। इस ट्रेन की शुरुआत के साथ ही देश में वंदे भारत ट्रेनों की कुल संख्या 16 पहुंच जाएगी।

दिल्ली-देहरादून रूट पर शुरू करने की तैयारी

वंदे भारत एक्सप्रेस को दिल्ली-देहरादून रूट पर शुरू करने की तैयारी है, जिससे यह पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन बन जाएगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। सीएम ने ट्वीट किया- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। 25 मई के दिन प्रधानमंत्री जी के कर कमलों से उत्तराखण्ड को 'वंदे भारत ट्रेन' की सौगात मिलने जा रही है, जो कि देहरादून से नई दिल्ली के बीच चलेगी। इस अभूतपूर्व सौगात हेतु समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का कोटिश: आभार!

End of Feed