उत्तराखंड विधानसभा में सीएम धामी ने पेश किया ऐतिहासिक UCC विधेयक, लगे जय श्रीराम और वंदे मातरम के नारे

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 6, 2024, 11:42 AM IST

सत्र की शुरूआत से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूसीसी सभी वर्गों के लिए अच्छा होगा और इसके लिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Uttarakhand UCC Bill: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) पर विधेयक पेश किया। इस दौरान विधायकों ने जय श्रीराम और वंदे मातरम के नारे भी लगाए। विधेयक पेश करने के लिए उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को शुरू हुआ था। सत्र के दूसरे दिन आज विधेयक पेश किया गया। हालांकि इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

CM Dhami UCC

उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी विधेयक पेश

विशेष सत्र को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की है और पूरे प्रदेश में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। सत्र की शुरूआत से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूसीसी सभी वर्गों के लिए अच्छा होगा और इसके लिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों के सदस्यों से सदन में सकारात्मक तरीके से विधेयक पर चर्चा करने का अनुरोध भी किया।

End of Feed