Uttarakhand: 'तराई को आबाद करने में सिख समाज का बड़ा योगदान', बोले CM पुष्कर सिंह धामी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2023, 07:51 PM IST

CM Pushkar Singh Dhami in Rudrapur: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि तराई को आबाद करने में सिख समाज का बड़ा योगदान है। तराई क्षेत्र की विश्व में लघु भारत के रूप में पहचान बन रही है। रुद्रपुर में विभाजन विभीषिका स्थल का निर्माण किया जाएगा।

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रपुर में आयोजित युवा सिख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि तराई को आबाद करने में सिख समाज का बहुत बड़ा योगदान है। प्रथम गुरु 'गुरु नानक देव' से लेकर दशमेश गुरूओं के आशीर्वाद से यह धरती लगातार कृषि, उद्योग एवं विकास की दृष्टि में लघु भारत का संदेश पूरे विश्व में दे रही है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी से लेकर गुरू तेगबहादुर जी तक समस्त गुरूओं ने राष्ट्र को प्रथम रखा और पूरे राष्ट्र और धर्म को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया, इसके लिए उन्होंने कुर्बानिया भी दी।

CM Dhami in Rudrapur

'उत्तराखंड में जल्द लागू किया जायेगा यूनिफॉर्म सिविल कोड'।

जल्द लागू होगा आनंद कारज एक्ट पर लिया गया फैसला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 1947 में देश का विभाजन हुआ और विभाजन विभीषिका पर शहीदों को याद करने, उनकों स्मरण करने के लिए पूरे देश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है। उन्होंने रुद्रपुर में विभाजन विभषिका स्मृति स्थल का निर्माण जल्दी कराये जाने की घोषणा की। सीएम धामी ने आनंद कारज एक्ट के संबंध में मंत्रिमंडल ने जो निर्णय लिया है, उसे जल्द लागू करने तथा पांच लाख तक किसानों के लोन पर स्टाम्प ड्यूटी की छूट पहले की तरह जारी रखे जाने की बात भी कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि वर्ग चार की जो नियमितीकरण की पॉलिसी है, उसको अभी आगे बढ़ाया जायेगा। अमृतसर तक के लिए ट्रेन चले, इसके लिए दोबारा रेलमंत्री से आग्रह किया जाएगा।

End of Feed