Uttarakhand News: सीएम धामी ने प्रदेश में सांस्कृतिक उत्सव का किया शुभारंभ, बोले- 'कैंचीधाम के लिए तैयार होगा मास्टर प्लान'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2024, 04:02 PM IST

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक दिन होगा। इस दिन शुभमुहूर्त में रामललला अयोध्या में विराजमान होंगे, जो कि हमारे देश के लिए एक शुभ समय और संकेत है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कैंचीधाम से प्रदेश में सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कैंचीधाम और घोड़ाखाल मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर जन-जन को इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। सर्वप्रथम उन्होंने कैंची धाम में श्री राम शिला की साफ सफाई कर पूजा अर्चना की। फिर मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम भजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए, उन्होंने रामभक्ति में लीन होकर राम भजनों की स्तुति की।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व कैंची धाम में नीब करौरी बाबा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि, शांति, एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने, भक्तों को प्रसाद वितरण किया। साथ ही विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों से सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में फीडबैक भी लिया। स्वच्छता अभियान में शामिल पर्यावरण मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों, स्वयं सहायता समूह, ग्राम प्रधानों एवं पर्यावरण मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

End of Feed