लखनऊ की सड़कों पर उतरे सीएम योगी, व्यापारियों से किया संवाद, बोले- नेक्स्ट जेन GST से UP को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

मुख्यमंत्री योगी ने हजरतगंज बाजार में व्यापारियों और ग्राहकों से संवाद किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा-विद्यार्थियों की पढ़ाई सस्ती हुई और नोटबुक-पेंसिल पर जीएसटी शून्य। यूपी के व्यापारियों और आम लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिला है।

Yogi Aditya Nath Interacts With Shopkeepers: आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ की सड़कों पर उतरे और बाजारों में पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म से संबंधित पंपलेट और बैनर वितरित किए। सीएम ने दुकानदारों और ग्राहकों से संवाद भी किया। व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री के प्रति आभार जताया। सीएम योगी ने कहा कि यह रिफॉर्म भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक थे और देश को महंगाई से राहत देने की दिशा में बड़ा कदम साबित होंगे।

लखनऊ की सड़कों पर उतरे सीएम योगी, व्यापारियों से किया संवाद, बोले- नेक्स्ट जेन GST से UP को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

दरअसल, शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से लागू हुए ‘नेक्स्ट जेन GST रिफॉर्म’ के बाद बाजार में आये बदलाव का फायदा व्यापारियों को कैसे मिल रहा है, यह जानने के लिए ही सीएम लखनऊ के बड़े बाजार हजरतगंजके पहुंचे और दुकान-दुकान जाकर दुकानदारों से बात की।

End of Feed