जो सीतापुर कभी था नेहरू परिवार का गढ़, आज वहीं छिन गया कांग्रेस कार्यालय; प्रशासन ने किया सील

Sitapur Congress Office: सीतापुर में कांग्रेस के दफ्तर पर अब प्रशासन का कब्जा हो चुका है। यह कार्यालय सरकारी जमीन पर बिना वैध दस्तावेजों के संचालित हो रहा था।

Sitapur Congress Office: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटा हुआ एक जिला है सीतापुर, यहां कांग्रेस के उस ठिकाने पर अब प्रशासन का कब्जा हो गया है, जहां सालों से कांग्रेस की चुनावी जीत के लिए रणनीति बना करती थी। सीतापुर लोकसभा सीट आजादी के कई सालों तक नेहरू परिवार के पास रहा था, यह नेहरू परिवार की सीट मानी जाती थी। लेकिन अब सीतापुर शहर कांग्रेस कार्यालय अब, कांग्रेस के कब्जे में नहीं रहा। कांग्रेस का यह कार्यालय सरकारी जमीन पर था, जिसका वैध कागज पेश करने में वो असफल रही।

End of Feed