देश

US Iran War: ट्रंप से बातचीत के बाद PM मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से की बात; आखिर किस मुद्दे पर हुई चर्चा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से टेलीफोन पर बातचीत की और पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की। बातचीत में वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ रहे प्रभाव और भारत-श्रीलंका ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों की समीक्षा की गई। पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के माध्यम से ऊर्जा आपूर्ति बाधित हो गई है, जिसका वैश्विक अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। मोदी ने सभी पक्षों से शीघ्र समाधान की अपील की।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से की बात।

Photo : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से बातचीत की और पश्चिम एशिया में जारी संकट पर चर्चा की। बातचीत में खास तौर पर वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ रहे प्रभाव पर ध्यान केंद्रित किया गया। पीएम मोदी ने बातचीत के बाद कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-श्रीलंका ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा बढ़ाने के लिए किए जा रहे महत्वपूर्ण प्रयासों की समीक्षा की।

पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने 'X' पर लिखा, “मैंने राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर चर्चा की, विशेष रूप से वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ रहे प्रभावों के संदर्भ में। हम दोनों ने साझा चुनौतियों से निपटने के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।”

पश्चिम एशिया संघर्ष तब शुरू हुआ जब अमेरिका और इज़राइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया। इसके जवाब में ईरान ने अपने गल्फ पड़ोसी देशों और इज़राइल पर हमला किया। इस संकट के चलते विश्व की 20 प्रतिशत ऊर्जा आपूर्ति के लिए अहम मार्ग, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पर नौवहन बाधित हो गया है। ईरान ने इस मार्ग से बहुत कम जहाजों को गुजरने की अनुमति दी।

पीएम मोदी ने ट्रंप से बात

इससे पहले पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत की। दोनों के बीच फोन पर हुई बातचीत में मिडिल ईस्ट हालात पर चर्चा हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने हॉर्मुज़ स्ट्रेट को खुला रखने की अहमियत पर जोर दिया। साथ ही वैश्विक सप्लाई को लेकर चिंता जताई। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस बात की जानकारी दी।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के माध्यम से नौवहन में बाधा अस्वीकार्य: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के माध्यम से नौवहन में बाधा अस्वीकार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि यह संकट तीन सप्ताह से अधिक समय से जारी है और इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था तथा लोगों के जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article