बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है, अब डाक्यूमेंट्री को लेकर दिल्ली में स्थित जेएनयू के कैंपस में भी बवाल हुआ है, कैंपस में
बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है
स्क्रीनिंग के दौरान जेएनयू छात्र संघ का आरोप है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने डॉक्युमेंट्री देख रहे छात्रों पर पत्थर फेंका है।
गौर हो कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का एलान किया था। वहीं शाम को जेएनयू प्रशासन ने स्क्रीनिंग रुकवाने के लिए विश्वविद्यालय की लाइट कटवा दी थी।
लाइट कटने के बाद स्क्रीनिंग वाली जगह पर छात्र इकट्ठा हो गए और जेएनयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी थी इसके बाद छात्र डॉक्युमेंट्री को मोबाइल और लैपटॉप पर देखना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी होने का दावा भी किया जा रहा है, वहीं इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है।
गौर हो कि डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रात 9 बजे शुरू होने वाली थी, जेएनयू प्रशासन ने स्क्रीनिंग की इजाजत नहीं दी थी वहीं कुछ छात्रों ने प्रशासन की अस्वीकृति के बावजूद इसे अंजाम देने की कोशिश की, हालांकि छात्रों ने जोर देकर कहा था कि स्क्रीनिंग से विश्वविद्यालय के किसी नियम का उल्लंघन नहीं होगा और न ही इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ेगा।
ध्यान हो कि केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह कई YouTube वीडियो और डॉक्युमेंट्री के लिंक साझा करने वाले ट्विटर पोस्ट को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था।
