Akshara Singh: झारखंड के गढ़वा में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा के कार्यक्रम में बवाल, कुर्सियां टूटीं, लाठीचार्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 9, 2022, 09:02 AM IST

Akshara Singh: भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह स्टेज पर पहुंचीं तो उसी दौरान वहां उपस्थित लोग बेकाबू हो गए। कुछ लोगों ने शोर मचाते हुए कई कुर्सियां तोड़ दी। उन्हें नियंत्रित करने की कोशिशें विफल रहीं तो अक्षरा सिंह मंच से जाने लगीं।

Akshara Singh: झारखंड (Jharkhand) के गढ़वा जिला मुख्यालय में गुरुवार को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) की सनसनी गर्ल अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ। कार्यक्रम शुरू ही हुआ था कि भीड़ बेकाबू हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने भोजपुरी अभिनेत्री के साथ बदसलूकी कर दी। फिर इस कदर हंगामा हुआ कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कई लोगों को चोटें आई हैं।

Akshara Singh

झारखंड के गढ़वा में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा के कार्यक्रम में बवाल।

वहीं हंगामे के दौरान सैकड़ों कुर्सियां तोड़ डाली गईं। अक्षरा सिंह और उनके साथी कलाकारों ने नाराज होकर कार्यक्रम छोड़ दिया। यह कार्यक्रम सत्ताधारी जेएमएम की ओर से आयोजित किया गया था। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में सत्ताधारी गठबंधन ने गुरुवार से 'खतियानी जोहार' नामक कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत राज्य के सभी जिलों में रैलियां आयोजित की जा रही हैं।

End of Feed