UP SIR वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें? यहां जानिए सभी जरूरी सवालों के जवाब
- Edited by: अमित कुमार मंडल
- Updated Jan 6, 2026, 05:43 PM IST
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया के बाद मसौदा मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसमें 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाता शामिल हैं। पिछले साल 27 अक्टूबर की मतदाता सूची में 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 मतदाता थे।
UP SIR वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक करें
UP SIR Voter List: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के बाद मंगलवार को मसौदा मतदाता सूची जारी कर दी गई, जिसमें 12 करोड़ 55 लाख मतदाता शामिल हैं। यह आंकड़ा पूर्व की संख्या 15.44 करोड़ से लगभग दो करोड़ 89 लाख कम है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया के बाद मसौदा मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसमें 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाता शामिल हैं। पिछले साल 27 अक्टूबर की मतदाता सूची में 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 मतदाता थे। मसौदा सूची में लगभग 2.89 करोड़ मतदाताओं को गिनती के दौरान शामिल नहीं किया जा सका है।
मसौदा जारी करने के बाद एक सवाल सबके मन में जरूर होगा कि सूची में अपना नाम कैसे चेक करें। तो हम आपको बता रहे हैं कि चरण दर चरण कैसे अपना नाम मसौदा मतदाता सूची में चेक करें।
नाम चेक करने का तरीका
EPIC Number के अलावा आप दूसरे तरीके से भी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए https://www.eci.gov.in/ पर जाएं। Search Your Name in E-Roll पर क्लिक करें। यहां दूसरे नंबर के टैब 'विवरण द्वारा खोजें' पर क्लिक करें। इसके बाद नाम, उम्र, जिला और अन्य मांगी गई जानकारी भरके आप अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं।
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो क्या करें?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि अगर किसी योग्य वोटर का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है, तो वह 6 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरने वाले मतदाताओं के नाम फाइनल सूची में शामिल किए जाएंगे।
नई वोटर लिस्ट डाउनलोड कैसे करें?
दरअसल, निर्वाचन आयोग की ओर से यूपी की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई है। अगर आप अपने नाम वाली या अपने क्षेत्र की वोटर लिस्ट डाउनलोड करना चाहते हैं, तो ये स्टेप फॉलो करें। सबसे पहले https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं और यहां Download Electoral Roll पर क्लिक करें। इसके बाद आपको राज्य, जिला, अपनी विधानसभा, भाषा, कैप्चा कोड और भाग संख्या चुननी होगी। भाग संख्या वह चुनें, जिसमें आपका वोट है। इन्हें भरने के बाद Download Selected PDFs पर क्लिक करने करके वोटर लिस्ट डाउनलोड कर लें।
सीईओ रिणवा ने कहा कि अब मसौदा मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां छह जनवरी से छह फरवरी तक दर्ज करायी जा सकेंगी। इस दौरान लोग सूची में नाम शामिल करने, सुधार करने या आपत्ति करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिणवा ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि 46.23 लाख मतदाता (2.99 प्रतिशत) मृत पाए गए, जबकि 2.57 करोड़ मतदाता (14.06 प्रतिशत) या तो स्थायी रूप से बाहर चले गये थे या प्रमाणन की प्रक्रिया के दौरान मौजूद नहीं थे। वहीं, 25.47 लाख अन्य मतदाताओं का नाम एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाया गया। मसौदा मतदाता सूची में अब 12.55 करोड़ मतदाता हैं और इसमें राज्य के सभी 75 जिले और 403 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।'
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।