UP: हमसे बड़े नेता हो तो बोलो...अपने ही कार्यकर्ता पर भड़क गए मंत्रीजी, माइक फेंक लगा दी क्लास

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 10:47 AM IST

UP Minister: योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद शनिवार को मऊ पहुंचे थे। यहां उनकी पार्टी (निषाद पार्टी) का कार्यक्रम होना था। इसी कार्यक्रम के दौरान जब पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनसे बाढ़ की समस्या की शिकायत की तो वो भड़क गए और उनकी जमकर क्लास लगा दी।

यूपी के कई जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। विपक्ष के साथ-साथ सत्ता के भी कुछ नेता सही व्यवस्था नहीं होने के कारण सवाल उठा चुके हैं। इसी बीच अब नेताओं को कार्यकर्ताओं के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। इसी का शिकार जब योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बनें तो वो अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता पर भड़क गए।

sanjay nishad up minister

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं पर भड़के मंत्री संजय निषाद

निषाद पार्टी के मुखिया शनिवार को मऊ के दौरे पर थे। यहां एक पार्टी के कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना था। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई थी। मीटिंग जैसे ही शुरू हुई कार्यकर्ताओं ने बाढ़ का मुद्दा उठाना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने दावा कि मल्लाह बाढ़ की चपेट में हैं और उन्हें सरकार की ओर से कोई सहायता नहीं मिल रही है। चूंकि संजय निषाद मल्लाह समाज से आते हैं और उसी समाज का प्रतिनिधित्व भी करने का दावा करते हैं, इसलिए उन्हें ये समस्या सुनाई जा रही थी।

End of Feed