देश

महाकाल के दरबार में CM योगी, विशेष पूजा कर भगवान शिव का लिया आशीर्वाद

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2023, 03:05 PM IST

Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे और महाकाल मंदिर में महादेव के दर्शन-पूजन किए। सीएम योगी शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे और महाकाल मंदिर में महादेव के दर्शन-पूजन किए। सीएम योगी शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल होंगे। महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद सीएम योगी भर्तृहरि गुफा पहुंचे। यहां नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल पर भर्तृहरि गुफा के मठाधीश पीर योगी महंत रामनाथ महाराज के सान्निध्य में आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया गया।

सीएम बनने के बाद पहली बार उज्जैन आए

उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार उज्जैन आए। आदित्यनाथ अखिल भारतीय भेष बारह पंथ नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष भी हैं। योगी आदित्यनाथ ने गर्भगृह में जाकर भगवान महाकालेश्वर का पंचामृत पूजन किया। इसके लिए भर्तृहरि गुफा की गौशाला से गिर नस्ल की गाय का दूध, घी महाकाल मंदिर पहुंचाया गया।

अहिल्या बाई की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होंगे

भर्तृहरि गुफा का दर्शन करने के बाद यूपी के सीएम इंदौर के लिए रवाना हो गए। सीएम योगी इंदौर में देवी अहिल्या बाई की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्यभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शिवाजी प्रतिमा पहुंचेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article