Seema Haider: भारत से लेकर नेपाल तक जांच, सीमा हैदर से 2 राउंड की पूछताछ में UP ATS ने दागे ये सवाल

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 19, 2023, 10:18 AM IST

Seema Haider News: यूपी एटीएस नेपाल बॉर्डर पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। आशंका इस बात की है कि नेपाल बॉर्डर तक कोई सीमा का छोड़ने आया होगा। सोमवार को सीमा से पहचान एवं पासपोर्ट को लेकर सवाल किए गए। सीमा से अब तक दो राउंड पहले आठ घंटे और फिर 10 घंटे की पूछताछ हो चुकी है।

Seema Haider News: अवैध तरीके से अपने चार बच्चों के साथ भारत में दाखिल हुई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर मामले में अब करणी सेना की एंट्री हो गई है। क्षत्रिय समुदाय के इस संगठन ने चेताया है कि 'सीमा हैदर के खिलाफ अगर कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो वह उसे ले जाकर पाकिस्तान बॉर्डर पर फेंक देगा।' सीमा पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का एजेंट होने का शक गहराने पर UP ATS उससे पूछताछ कर रही है। यूपी एटीएस नेपाल बॉर्डर पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। आशंका इस बात की है कि नेपाल बॉर्डर तक कोई सीमा का छोड़ने आया होगा। सोमवार को सीमा से पहचान एवं पासपोर्ट को लेकर सवाल किए गए। सीमा से अब तक दो राउंड पहले आठ घंटे और फिर 10 घंटे की पूछताछ हो चुकी है।

End of Feed