Aligarh News: अलीगढ़ के ऊपर कोट इलाके में देर रात तीन मंजिला इमारत गिरने (Building Collapse) से हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operations) किया गया। प्रशासन ने JCB की मदद से 4 लोगों को मलबे से निकाला। वहीं कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है। बताया जा रहा है कि इमारत में गोदाम बना रखा था। इमारत काफी जर्जर बताई जा रही है। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
अलीगढ़ में देर रात गिरी 3 मंजिला इमारत, मलबे से अबतक 4 लोगों को निकाला गया
#FirstOnTNNavbharat: अलीगढ़ में देर रात गिरी 3 मंजिला इमारत, मलबे से अबतक 4 लोगों को निकाला गयामकान में गोदाम..ला… t.co/dpjAMDedaK
— ANI (@ANI) Oct 15, 2022
