बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से रबी फसलों पर संकट; केंद्रीय कृषि मंत्री ने दिया नुकसान के आकलन पर जोर

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से रबी फसलों को हुए नुकसान के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का सटीक आकलन करने और राज्यों के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि खराब मौसम ऐसे समय आया है जब फसलें कटाई के लिए तैयार थीं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

देश में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से रबी सीजन की फसलों, खासकर गेहूं को हुए नुकसान को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अधिकारियों को अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों के साथ समन्वय बनाकर प्रभावित फसलों का सही और विस्तृत आकलन किया जाए। कृषि स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि खराब मौसम ऐसे समय में आया जब कई राज्यों में फसलें पूरी तरह पक चुकी थीं और कटाई के लिए तैयार थीं। इससे किसानों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सिर्फ बारिश ही नहीं हुई, बल्कि कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली, जिसके कारण खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं।

Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan directed to assess the damage to crops due to bad weather (Photo: PTI)

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खराब मौसम से फसलों के नुकसान के आकलन के निर्देश दिए (फोटो: PTI)

अधिकारियों को मिले ये निर्देश

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तुरंत राज्य सरकारों से संपर्क कर उन इलाकों की पहचान करें, जहां ओलावृष्टि और भारी बारिश की वजह से फसलों को नुकसान पहुंचा है। ऐसी परिस्थितियों में अक्सर फसलें गिर जाती हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर असर पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि आमतौर पर राज्य सरकारें अपने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के जरिए प्रभावित किसानों को राहत देती हैं। इसके साथ ही उन्होंने फसल बीमा योजना से जुड़े अधिकारियों को विशेष रूप से राज्यों के साथ बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए हैं। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि फसल की कटाई सही तरीके से हो सके और हुए नुकसान का वास्तविक और सटीक आकलन किया जा सके।

End of Feed