तो क्या 150 लोग चुनाव आयुक्त के कमरे में प्रवेश करेंगे- INDIA Bloc के मार्च पर भड़के किरेन रिजिजू, बिना नाम लिए राहुल गांधी को घेरा

विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग दफ्तर तक मार्च निकाला। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। इसी को लेकर अब सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मोर्चा खोल लिया है।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर इंडिया गठबंधन के सांसदों के द्वारा चुनाव आयोग तक निकाले गए मार्च को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रिजिजू ने मीडिया से बात करते हुए विपक्षी सांसदों पर निशाना साधा और कहा कि देश का समय और संसदीय कार्य बाधित नहीं होने देंगे। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नाम लिए बिना एक व्यक्ति की ‘नासमझी’ और एक परिवार की वजह से देश को होने वाले नुकसान की बात कही।

kiren rijiju

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (फाइल फोटो- ANI)

End of Feed