jyotiraditya scindia shared video Hindi: केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री व भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अक्सर क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि, इस बार वो गिल्ली-डंडा खेलते हुए दिखे हैं। इसका वीडियो भी सिंधिया ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर में मौजूद थे। इस दौरान वह लोगों के साथ गिल्ली-डंडा खेलते हुए नजर आए। केंद्रीय मंत्री ने इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'क्रिकेट तो बहुत खेला, आज गिल्ली- डंडा खेलने में मजा बहुत आया। आप सभी भी ट्राई करके बताइए, आप सब से गिल्ली उड़ी या नहीं...?'
गिल्ली-डंडा खेलते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनके एक हाथ में डंडा और गिल्ली दिखाई दे रही है। आसपास भी कई लोग हैं। इसके बाद सिंधिया गिल्ली पर निशाना लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह लोगों से पूछते भी हैं कि निशाना कैसे लगाना है, लोग बताते भी हैं। हालांकि, पहली बार में गिल्ली नहीं उड़ती है। इसके बाद वह दोबारा ट्राई करते हैं, लेकिन इस बार भी वे सफल नहीं होते। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
