ट्रेन में बिक रहा था बिना मंजूरी वाला पानी और खाद्य पदार्थ, IRCTC ने चलाया बड़ा अभियान, हजारों पानी की बोतलें जब्त

IRCTC ने सभी कैटरिंग सेवा प्रदाताओं को स्पष्ट निर्देश दिया है कि उनके कर्मचारी किसी भी बिना मंजूरी वाले खाने-पीने के सामान को ट्रेन में लोड, स्टॉक या बिक्री न करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले कैटरिंग सेवा प्रदाताओं के खिलाफ लाइसेंस की शर्तों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नई दिल्ली। रेल यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध कराने के लिए IRCTC ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर बिना मंजूरी वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों के खिलाफ सघन जांच अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत लखनऊ और चंडीगढ़ समेत कई क्षेत्रों में हजारों पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की बोतलें और अन्य खाद्य सामग्री जब्त की गई है।

IRCTC

IRCTC ने चलाया अभियान

IRCTC ने इसके लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) गठित की हैं। ये टीमें रेलवे के कमर्शियल विभाग के साथ मिलकर ट्रेनों, स्टेशनों और कैटरिंग यूनिटों में अचानक जांच कर रही हैं। जांच के दौरान बिना मंजूरी वाले पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर, खाद्य पदार्थों और निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाली सामग्री पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही कैटरिंग यूनिटों में लाइसेंस और अनुमति के साथ साफ-सफाई, खाद्य सुरक्षा मानकों तथा अन्य जरूरी नियमों की भी जांच की जा रही है।

End of Feed