भारत मे क्यों गिरफ्तार हुए 6 यूक्रेनी, 1 US नागरिक? कीव ने दर्ज कराया विरोध, तत्काल रिहाई की मांग

खबरों में कहा गया कि छह यूक्रेनी नागरिकों के अलावा एक अमेरिकी नागरिक को भी भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने गैरकानूनी गतिविधियों के आरोप में हिरासत में लिया है। अमेरिकी नागरिक के मामले में पूछे जाने पर अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, 'हम स्थिति से अवगत हैं।'

Ukrainian nationals arrested: भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने के आरोप में छह यूक्रेनी एवं एक अमेरिकी नागिरक की गिरफ्तारी हुई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का आरोप है कि यह समूह आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था। इनकी गतिविधियों से सीमा पार से आतंकवाद का खतरा बढ़ गया था। यूक्रेन की सरकार ने विदेश मंत्रालय के समक्ष अपने इन नागरिकों की गिरफ्तारी का विरोध दर्ज कराते हुए उनकी तत्काल रिहाई और आसान कॉन्सुलर पहुंच दिए जाने की मांग की है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक भारत में उशके राजदूत अलेक्जेंडर पोलिशचुक ने नई दिल्ली में एमईए के सचिव (पश्चिम) सीबी जॉर्ज से मुलाकात की और उन्हें 'लिखित में आधिकारिक विरोध' सौंपा।

nia

पूर्वोत्तर में विदेशी नागरिकों के जाने की इजाजत नहीं।

मिजोरम क्यों आए थे विदेशी नागरिक?

खबरों में कहा गया कि छह यूक्रेनी नागरिकों के अलावा एक अमेरिकी नागरिक को भी भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने गैरकानूनी गतिविधियों के आरोप में हिरासत में लिया है। अमेरिकी नागरिक के मामले में पूछे जाने पर अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, 'हम स्थिति से अवगत हैं। गोपनीयता कारणों से हम अमेरिकी नागरिकों से जुड़े मामलों पर टिप्पणी नहीं कर सकते।' यह स्पष्ट नहीं है कि ये विदेशी नागरिक मिजोरम में किस उद्देश्य से गए थे। इस मामले पर भारतीय अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

End of Feed