उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर तनाव, भीड़ ने सुरक्षाबलों पर किया पथराव; पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Ujjain Shahi Masjid: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की योजना को लेकर तनाव बढ़ गया है। मस्जिद के आसपास बड़ी संख्या में लोग जुटे और पुलिस के साथ झड़प की स्थिति बनी। सुरक्षा के मद्देनजर 2,000 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। मामले पर इंदौर हाईकोर्ट की युगलपीठ में सोमवार को सुनवाई होनी है।

Ujjain Shahi Masjid: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार सुबह शाही मस्जिद के आसपास बड़ी तादाद में लोग जमा हो गए हैं। कई लोगों ने परिसर में जाने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षा बलों ने लोगों को रोक दिया। वहीं, भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंके। इसके बाद पुलिस ने हल्के बल का भी प्रयोग किया। बता दें कि मस्जिद परिसर के बाहर बड़ी तादाद में पुलिस और सुरक्षा बल भी वहां मौजूद हैं। 2000 से अधिक पुलिस जवान तैनात हैं।

ujjain news (2)

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने की योजना पर बवाल। ANI

सड़क चौड़ीकरण परियोजना को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की योजना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए हैं। इस दौरान लोगों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति बन गई।

End of Feed