एक-दूसरे के खिलाफ नहीं, साथ-साथ लड़ेंगे चुनाव; उद्धव-राज ठाकरे ने गठबंधन का किया ऐलान

BMC Elections: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को एक साथ मिलकर बीएमसी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस दौरान, उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है... हमारी सोच एक है... ठाकरे बंधुओं का साथ आना स्वभाविक है।

BMC Elections: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को एक साथ मिलकर बीएमसी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान, उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है... हमारी सोच एक है... ठाकरे बंधुओं का साथ आना स्वभाविक है।

Thackeray Brothers

एकसाथ चुनाव लड़ेंगे उद्धव-राज ठाकरे (फाइल फोटो)

उद्धव ठाकरे ने क्या कुछ कहा?

उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम ठाकरे भाई यहां हैं, हमारे पिता ने मुंबई की आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। पूरा ठाकरे परिवार आज़ादी की लड़ाई में शामिल था। इतने सालों तक हम सत्ता में थे, लेकिन हाल ही में सब खत्म किया जा रहा है, दिल्ली में बैठे उनके नेताओं का यही मकसद है। अगर वे कामयाब हो गए तो यह मुंबई के शहीदों का अपमान होगा।

End of Feed