सावरकर की आलोचना कर बुरे फंसे राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे छोड़ सकते हैं कांग्रेस का साथ

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 19, 2022, 12:51 AM IST

राहुल गांधी ने सावरकर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अंग्रेजों से माफी मांगकर महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल को धोखा दिया था। इस दौरान राहुल गांधी ने सावरकर के पत्र को भी सामने रखा था। राहुल गांधी ने कहा कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी।

वीडी सावरकर को लेकर राहुल गांधी के दिए गए बयान पर अब महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मचता दिख रहा है। कांग्रेस जहां सावरकर को अंग्रेजों का हितैषी बताती रही है, वहीं बीजेपी और शिवसेना सावरकर को देशभक्त बताती रही है। इसी लेकर अब कांग्रेस और शिवसेना का गठबंधन टूट सकता है।

rahul gandhi savarkar

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे छोड़ सकते हैं कांग्रेस का साथ

राहुल ने क्या कहा था

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सावरकर को लेकर कई दावे किए थे। उन्होंने कहा था कि सावरकर अंग्रेजों के नौकर बने रहना चाहते थे। उन्होंने अंग्रेजों से माफी मांगकर महात्मा गांधी समेत तमाम नेताओं के साथ विश्वासघात किया था। राहुल ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा- "मेरे पास एक दस्तावेज है, जिसमें सावरकर का अंग्रेजों को लिखा पत्र शामिल है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सर, मैं आपके सबसे आज्ञाकारी सेवक बने रहने की याचना करता हूं। मैं बहुत स्पष्ट हूं कि उन्होंने अंग्रेजों की मदद की।"

End of Feed