उद्धव ने भाजपा को बताया 'बाबर जनता पार्टी', 6 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की भी की मांग, एकनाथ को दी नसीहत

उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि इन सांसदों का पाला बदलना एक बड़ी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है, जिसे उन्होंने 'ऑपरेशन देवेंद्र' नाम दिया। उनके मुताबिक, इसका उद्देश्य मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को धीरे-धीरे राजनीतिक रूप से कमजोर करना है।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को पार्टी के उन छह सांसदों को तुरंत अयोग्य घोषित करने की मांग की है, जो हाल ही में एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका पाला बदलना एक बड़ी राजनीतिक साजिश का हिस्सा था। परभणी में एक रैली को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष को दल-बदल के मामले में कानून का पालन करना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का केंद्रीय नेतृत्व सुनियोजित तरीके से अपने ही राज्य के नेताओं के ’पर कतर रहा है’।

उद्धव ठाकरे ने बोला भाजपा पर हमला।

उद्धव ठाकरे ने बोला भाजपा पर हमला। फोटो- x/ShivSenaUBT

ठाकरे ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के वफादार सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को औपचारिक पत्र सौंपकर अपना पक्ष रखने का मौका मांगा है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष द्वारा सुनवाई की तारीख पहले कर दिए जाने के बाद पार्टी सांसद अरविंद सावंत को कारगिल का अपना आधिकारिक दौरा बीच में ही छोड़ना पड़ा।

End of Feed