मैं सी. विजय जोसेफ... थलपति ने रचा इतिहास, बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, 9 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Vijay CM Oath: विजय ने जैसे ही शपथ लेना शुरू किया पूरा स्टेडियम समर्थकों शोर से गूंज उठा। विजय के साथ 9 विधायकों ने भी मंत्रिपद की शपथ ली। जानिए क्या-क्या हुआ

Tamil Nadu CM Vijay Joseph: तमिलनाडु की सियासत में आज एक नया अध्याय लिखा गया। थलपति विजय यानि सी. जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसके साथ ही वह तमिलनाडु के अगले सीएम बन गए हैं। इसमें राहुल गांधी से लेकर कई बड़े नेता शामिल हुए। विजय के साथ राहुल मंच पर नजर आए और दोनों में खासी गर्मजोशी दिखी। सबसे नजरें अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर भी रहीं, जो समारोह स्थल में पहुंची थीं। विजय ने जैसे ही शपथ लेना शुरू किया पूरा स्टेडियम समर्थकों शोर से गूंज उठा। विजय के साथ 9 विधायकों ने भी मंत्रिपद की शपथ ली।

vijay shapath

थलपति विजय ने ली सीएम पद की शपथ

विजय ने ली शपथ...

विजय ने शपथ लेते हुए कहा - मैं, सी. जोसेफ विजय, ईश्वर की शपथ लेता हूं कि जो विषय तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में मेरे विचार के लिए लाया जाएगा अथवा मुझे ज्ञात होगा, उसे किसी व्यक्ति या व्यक्तियों को, तब के सिवाय जबकि मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों के उचित निर्वहन के लिए ऐसा करना अपेक्षित हो, मैं प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रकट नहीं करूंगा

End of Feed