'सिद्दारमैया-शिवकुमार के बीच खींचतान बेहद गंभीर', पूर्व CM शेट्टार बोले- गिर सकती है सरकार, BJP को हो रहा लाभ

Karnataka CM Post Conflict: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और शिवकुमार के बीच हुई मुलाकात के बाद कयासबाजी फिर तेज हो गई। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच जारी खींचतान को लेकर गंभीर चिंता जताई और कहा कि इसकी वजह से सरकार गिर सकती है।

Karnataka CM Post Conflict: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के बीच 'ब्रेकफॉस्ट डिप्लोमेसी' होती है और फिर मामला धीरे-धीरे ठंडा होने लगता है, लेकिन फिर अचानक शिवकुमार खेमे का कोई नेता या विधायक ऐसी कोई टिप्पणी कर देगा कि राजनीति गर्मा जाएगी। हालांकि, इस बार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और शिवकुमार के बीच हुई मुलाकात के बाद कयासबाजी तेज हुई है।

Shivakumar siddaramaiah

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार (फाइल फोटो)

इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच जारी खींचतान को लेकर गंभीर चिंता जताई और कहा कि इसकी वजह से सरकार गिर सकती है। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार ने कहा, ''मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच टकराव बेहद गंभीर है, जो सरकार के पतन का कारण बन सकता है। इसका सीधा फायदा भाजपा को मिल रहा है, क्योंकि जनता का समर्थन अब पार्टी की ओर शिफ्ट होने लगा है। उपचुनावों के नतीजे भी इसी की पुष्टि करते हैं।''

End of Feed