तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, केंद्र सरकार ने अगले 3 साल के लिए बढ़ाया कार्यकाल; 5 ASG को भी मिला सेवा विस्तार

वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता अगले 3 साल के लिए फिर भारत के सॉलिसिटर जनरल बनाए गए हैं। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के 5 ASG को भी सेवा विस्तार मिला है।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने देश की शीर्ष अदालतों में केंद्र सरकार का पक्ष रखने वाली मौजूदा कानूनी टीम पर एक बार फिर बड़ा भरोसा जताया है। सरकार ने भारत के सॉलिसिटर जनरल (Solicitor General of India) तुषार मेहता को 1 जुलाई से अगले तीन साल के कार्यकाल के लिए फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से सुप्रीम कोर्ट और अन्य संवैधानिक अदालतों में केंद्र सरकार के कानूनी नेतृत्व में निरंतरता और स्थिरता बनी रहेगी।

Tushar Mehta Solicitor General news

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल बढ़ा (फाइल फोटो | ANI)

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा 20 जून को जारी किए गए आधिकारिक आदेश के अनुसार, वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता नए तीन वर्षीय कार्यकाल या अगले आदेश तक देश के दूसरे सबसे बड़े कानून अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

End of Feed