देश

Turkey ने दिखा दी अपनी 'औकात', UNHRC में पाक के साथ खड़ा हो भारत की पीठ में घोंपा छुरा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 4, 2023, 11:17 PM IST

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में कश्मीर को लेकर तुर्की के बयान पर भारत ने दुख जताते हुए करारा जवाब दिया है। तुर्की ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के खिलाफ ऐसे समय में ये बयान दिया है जब एक तरफ भारत की मदद के तुर्की लगातार मोदी सरकार को धन्यवाद दे रहा था और भारत की तारीफ कर रहा था।

तुर्की ने यूएनएचआरसी में ऐसा काम किया है, जिसे जानकर हर भारतीय गुस्सा हो जाएंगे। जिस तुर्की को भूकंप के समय सबसे ज्यादा भारत से मदद मिली। मेडिकल टीम से लेकर खाने-पीने की हजारों टन वस्तुएं जिस तुर्की को भारत ने भूकंप के समय भेजा था, वही तुर्की आज संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत के विरोध में खड़ा दिखा।

तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत की पीठ में छुरा घोंपा और पाकिस्तान के साथ चला गया। इसके लिए तुर्की की आलोचना भी हो रही है। भारत ने तुर्की के इस रवौये पर बड़ा हमला बोला है।

भारत ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने के लिए तुर्की और इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की जमकर आलोचना की है। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधि, सीमा पूजनी ने इस पर खेद व्यक्त किया और सलाह दी कि 'तुर्की को हमारे आंतरिक मामलों पर अवांछित टिप्पणी करने से बचना चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article