Swati Maliwal Assault video: स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में अब एक नया मोड़ आता दिख रहा है। अभी तक जो आम आदमी पार्टी मालीवाल के साथ खड़ी दिख रही थी, अब वो मालीवाल के खिलाफ खड़ी दिख रही है। अब सवाल ये है कि अभी तक इस मामले पर चुप रहने वाले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, जिनके घर पर यह घटना घटी है, क्या अब वो स्वाति मालीवाल के खिलाफ हो चुके हैं?
स्वाति मालीवाल के खिलाफ हुई आप
ये भी पढ़ें- जिस हद तक गिर सकता है गिर जा- मारपीट मामले में जब सामने आया वीडियो तो बोलीं स्वाति मालीवाल, जानिए पूरी सच्चाई
आप का स्वाति मालीवाल के खिलाफ ट्वीट
दरअसल आज स्वाति मालीवाल मारपीट मामले से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर शेयर कर स्वाति मालीवाल पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अब इसी वीडियो को शेयर कर आप ने ट्वीट किया है- "स्वाति मालीवाल का सच।"
आप का ट्वीट
वीडियो में क्या है?
मालीवाल 52 सेकंड के वीडियो में मुख्यमंत्री के आवास में सुरक्षाकर्मियों से बहस करती नजर आ रही हैं। कथित वीडियो में मालीवाल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया है और वह पुलिस कर्मियों के आने तक इंतजार करेंगी। वह वीडियो में कह रही हैं कि आज मैं इन लोगों को सबको बताउंगी। मुझे डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) से बात करने दो। वह सुरक्षाकर्मी को चेतावनी देती सुनाई दे रही हैं कि यदि वह उन्हें छूता है तो वह उसे भी नौकरी से निकलवा देंगी।
क्या है स्वाति मालीवाल का पूरा मामला
उधर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर हुए कथित हमले के मामले में शुक्रवार को दिल्ली की तीस हजारी अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कात्यायनी शर्मा कंडवाल ने अपने कक्ष में मालीवाल का बयान दर्ज किया। सीआरपीसी की धारा 164 के तहत, एक न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास बयान या कबूलनामे को रिकॉर्ड करने का अधिकार है। मालीवाल का बयान दर्ज करने के बाद, दिल्ली पुलिस ने गुरुवार देर रात आईपीसी की धारा 323, 354, 506, और 509 के तहत एफआईआर दर्ज की। इसके बाद, एम्स में उनकी मेडिकल जांच भी हुई। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब वह मुख्यमंत्री आवास के ड्राइंग रूम में इंतजार कर रही थीं, तो उनके निजी सचिव विभव कुमार आए और बिना किसी उकसावे के उन्हें थप्पड़ मारा और उसके पेट पर मुक्के भी मारे।
