जिस ट्रंप ने कैपिटल हिल दंगे के आरोपियों को दी थी माफी, वही अब लॉस एंजिलिस के प्रदर्शनकारियों को दे रहे चेतावनी-...तो हम मारेंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने लॉस एंजिलिस के प्रदर्शनकारियों को धमकाते हुए कहा वो उन्हें नहीं छोड़ेंगे। लेकिन यही ट्रंप ने कैपिटल हिल के उन प्रदर्शनकारियों को माफी दे दी थी, जिन्होंने पुलिस पर हमला किया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय लॉस एंजिलिस प्रदर्शन और वहां नेशनल गार्ड की तैनाती को लेकर आलोचनाओं के घेरे में हैं। कहा जा रहा है कि जो ट्रंप कैपिटल हिल दंगे के आरोपियों को माफी दे रहे थे, वही ट्रंप अब लॉस एंजिलिस के प्रदर्शकारियों को मारने की बात कह रहे हैं। बता दें कि कैपिटल हिल में दंगे करने वाले ट्रंप के ही समर्थक माने जाते हैं।

End of Feed