S Jaishankar on Rahul Gandhi: केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने चीन को लेकर सियासी बयानबाजी के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि गांधी ने विदेशी सरजमीं पर हिंदुस्तान को नीचा दिखाने का प्रयास किया और चीन की प्रशंसा की। उन्होंने इसके साथ ही 'दि हंड्रेड ईयर मैरथन' के लेखक और हेरिटेज में चीन रणनीति के सीनियर फेलो माइकल पिल्सबरी के खास टर्म का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे यह भी कहा- When Panda huggers try to be China hawks...it does not fly (जब गले लगाने वाले पांडा चीन के बाज बनने का प्रयास करते हैं तब वह उड़ने नहीं लगते). ये सारी बातें उन्होंने शनिवार (18 मार्च, 2023) को अंग्रेजी न्यूज चैनल इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में कहीं।
कांग्रेस के पूर्व चीफ राहुल गांधी और केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर। (फाइल)
