त्रिपुरा जगन्नाथ रथ यात्रा: हाईटेंशन तार के सम्पर्क की चपेट में आया रथ, 7 की मौत, 16 झुलसे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2023, 11:41 PM IST

Tripuras Jagannath Rath Yatra Incident: त्रिपुरा के उनाकोटि जिले में बुधवार शाम इस्कॉन मंदिर की ओर से निकाली जा रही जगन्नाथ यात्रा का रथ हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई।

Jagannath Rath Yatra Incident: त्रिपुरा के उनाकोटि जिले में बुधवार को हाईटेंशन तार के संपर्क में आने के बाद एक रथ में आग लगने से दो बच्चों सहित 7 व्यक्तियों की मौत हो गई और 16 अन्य झुलस गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना इस्कॉन द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ के 'उल्टा रथ यात्रा' उत्सव के दौरान कुमारघाट इलाके में शाम करीब साढ़े चार बजे हुई।इस उत्सव के दौरान, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के एक सप्ताह बाद अपने मुख्य मंदिर लौट आते हैं।

Tripuras Jagannath Rath Yatra Incident

जगन्नाथ यात्रा का रथ हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया

पुलिस ने बताया कि लोहे से बने रथ को हजारों लोग खींच रहे थे, तभी वह 133 केवी ओवरहेड केबल के संपर्क में आ गया। पुलिस ने बताया कि रथ के हिस्सों में तुरंत ही आग लग गई और लोगों के शरीर में आग लग गई और वे सड़क पर गिर गए। पुलिस ने बताया कि दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

End of Feed