ममता से लेकर पवार को तगड़ा झटकाः TMC, NCP और CPI अब नहीं राष्ट्रीय दल- EC; पर AAP का बढ़ा कद

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 10, 2023, 11:58 PM IST

सियासी दलों से संबंधित यह जानकारी सोमवार (10 अप्रैल, 2023) को भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसी) की ओर दी गई है। दरअसल, तीनों सियासी दलों का वोट शेयर समूचे भारतवर्ष में छह फीसदी से कम था, लिहाजा इनका नेशनल पार्टी का टैग छीन लिया गया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुखिया शरद पवार को तगड़ा झटका लगा है। सोमवार (10 अप्रैल, 2023) को इनकी पार्टियों से राष्ट्रीय दल का तमगा छिन गया। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसी) की ओर से इसे बारे में जानकारी दी गई।

tmc, ncp, aap, ec

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी, एनसीपी चीफ शरद पवार और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल। (फाइल)

ईसी की ओर से बताया गया, हमने टीएमसी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) का नेशनल पार्टी का स्टेटस वापस ले लिया है, जबकि एनसीपी ने भी राष्ट्रीय दल का तमगा खो दिया है। हालांकि, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) का कद बढ़ा है और उसे नेशनल पार्टी का दर्जा दे दिया गया है।

End of Feed