गोमुत्र, गंगा-गोदावारी के जल से त्र्यंबकेश्वर मंदिर का हुआ शुद्धिकरण, महाआरती के बाद गूंजा- हर हर महादेव

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 17, 2023, 01:02 PM IST

Trimbakeshwar temple news :

Trimbakeshwar temple : नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर का मंगलवार को शुद्धिकरण किया गया। पंडितों ने गोमुत्र, गंगा-गोदावारी के जल से मंदिर का शुद्धिकरण किया। शुद्धिकरण के बाद महा आरती का आयोजन हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर में जुटे शिव भक्तों एवं शद्धालुओं ने 'हर हर महादेव' का नारा लगाया। बता दें कि गत 13 मई को कुछ मुस्लिम युवक मंदिर में जबरन घुसे और वहां कथित रूप से हरा चादर चढ़ाकर हिंदू आस्था को अपमानित करने की कोशिश की। मंदिर परिसर के बाहर एक बोर्ड लगा है जिस पर लिखा है कि मंदिर में केवल हिंदुओं के प्रवेश के इजाजत है।

Trimbakeshwar temple

गत शनिवार को मंदिर परिसर में जबरन घुसे दूसरे समुदाय के युवक।

क्या है मामला

बीते शनिवार को त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दूसरे धर्म के कुछ युवा मंदिर में जबरन घुसने की कोशिश की। हालांकि मंदिर के सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से वह सफल नहीं हो सके। त्र्यंबकेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और करोड़ों लोगों की इस मंदिर में आस्था है। इस घटना के बाद हिंदू संगठन एवं धर्मावलंबी आरोपियों के खिलाफ हमलावर हुए और उन पर कार्रवाई करने की मांग की। मंदिर को कथित रूप से अपवित्र करने की घटना पर हिंदू समुदाय में काफी नाराजगी देखी जा रही है।

End of Feed