देश

Train Cancelled list : 4 दिन नहीं चलेंगे ये ट्रेनें, देखें G-20 की वजह से रद्द होने वाली रेलगाड़ियों की पूरी लिस्ट

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Sep 5, 2023, 11:59 AM IST

Train Cancelled List During G 20 Summit : हरियाणा से दिल्ली जाने वाली हरियाणा रोडवेज की दर्जनों बसों को रद्द किया गया है तथा कईयों का रूट डायवर्ट किया गया है। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे ने आठ सितंबर से लेकर 11 सितंबर तक रद्द होने वाली ट्रनों की सूची जारी की है।

Image

जी-20 सम्मेलन के चलते बड़ी संख्या में ट्रेनें रद्द हुई हैं।

Train Cancelled List During G 20 Summit : दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इस सम्मेलन के चलते रेल सेवा प्रभावित हुई है। समिट की वजह से आठ सितंबर से 11 सितंबर तक रेलवे की करीब 300 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। सोनीपत से दिल्ली जाने वाली 14 ट्रेनों को 9 व 10 सितंबर को रद्द किया गया है। बहादुरगढ़ से दिल्ली जाने वाली 24 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, इनमें से 18 गाड़ियां अलग-अलग दिनों में रद्द रहेंगी। इसी प्रकार दिल्ली से करनाल के रास्ते अंबाला को आने-जाने वाली करीब 12 ट्रेनें बाधित रहेंगी। हरियाणा से दिल्ली की ओर जाने वाली 126 ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। इसके अलावा हरियाणा से दिल्ली जाने वाली हरियाणा रोडवेज की दर्जनों बसों को रद्द किया गया है तथा कईयों का रूट डायवर्ट किया गया है। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे ने आठ सितंबर से लेकर 11 सितंबर तक रद्द होने वाली ट्रनों की सूची जारी की है। यहां रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची दी जा रही है-

ये ट्रेनें नहीं चलेंगी (Train Cancelled List)

ट्रेन नंबर ट्रेन का नामइस दिन नहीं चलेगी
12280 नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) ताज एक्सप्रेस 09 एवं 10 सितंबर
22479 नई दिल्ली लोहजान खान जं. सरबत दा भाला एक्सप्रेस 9 एवं 10 सिंतबर
14737भिवानी-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस, 8-9 सितंबर
14727 श्रीगंगानगर तिलक ब्रिज एक्सप्रेस8-9 सिंतबर
14030-मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर स्पेशल9-10 सितंबर
14086-सिरसा तिलक ब्रिज एक्सप्रेस, 9,10,11सितंबर
14315-बरेली जंक्शन नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 8,9,10 सितंबर
14323- नई दिल्ली रोहतक इंटरसिटी एक्सप्रेस-8,9,10
14682-जालंधर सिटी नई दिल्ली एक्सप्रेस-9,10 सितंबर
12459-नई दिल्ली अमृतसर एक्सप्रेस-9,10 सितंबर
12460-अमृतसर नई दिल्ली एक्सप्रेस, 9, 10 सितंबर
14681-नई दिल्ली जालंधर सिंटी एक्सप्रेस-9,10 सितंबर
14324-रोहतक नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 8,9,10 सिंतबर
14316-नई दिल्ली बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस-9,10,11 सिंतबर
14085-तिलक ब्रिज सिरसा एक्सप्रेस, 8,9,10
14728-तिलक ब्रिज श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, 10 सितंबर
14024 कुरुक्षेत्र जंक्शन दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस 10 सितंबर
14152 आनंद विहार टर्मिनल कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 10 सितंबर
14 15 1 कानपुर सेंट्रल आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 10 सितंबर
20412 सहारनपुर जंक्शन दिल्ली जंक्शन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 9,10 सिंतबर
14023 दिल्ली जंक्शन कुरुक्षेत्र जंक्शन एक्सप्रेस 9 सितंबर
22430 पठानकोट जंक्शन दिल्ली जंक्शन सुपरफास्ट 10 सितंबर
14331 दिल्ली जंक्शन कालका एक्सप्रेस स्पेशल 9,10 सितंबर
14029 श्री गंगानगर दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस9,10 सितंबर
14332 कालका दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल 9,10 सितंबर
14304 हरिद्वार दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल9,10 सितंबर
14731 दिल्ली जंक्शन भटिंडा जंक्शन किसान एक्सप्रेस 9,10 सितंबर
12482 श्री गंगानगर दिल्ली जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस 9,10 सितंबर
12481 दिल्ली जंक्शन श्रीगंगानगर जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस9,10 सितंबर
14521 दिल्ली जंक्शन अंबाला कैंट जंक्शन एक्सप्रेस9,10 सितंबर
14507 दिल्ली फजिलका जंक्शन एक्सप्रेस9,10 सितंबर
14508 फाज़िलका जंक्शन दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस9,10 सितंबर
14732 बठिंडा जंक्शन दिल्ली जंक्शन किसान एक्सप्रेस9,10 सितंबर
14522 अंबाला कैंट दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस9,10 सितंबर
14305 दिल्ली जंक्शन हरिद्वार जंक्शन एक्सप्रेस स्पेशल9,10 सितंबर
20411 दिल्ली जंक्शन सहारनपुर जंक्शन सुपरफास्ट एक्सप्रेस9,10 सितंबर
22429 दिल्ली जंक्शन पठानकोट जंक्शन एक्सप्रेस10 सितंबर
22480 भैया खास जंक्शन न्यू दिल्ली शरबत दा भला एक्सप्रेस9,10 सितंबर
12279 महालक्ष्मी बाई झांसी न्यू दिल्ली ताज एक्सप्रेस9,10 सितंबर
14738 तिलक ब्रिज भिवानी एक्सप्रेस9,10 सितंबर

उत्तर रेलवे ने बताया कि 207 गाड़ियों को अस्थाई तौर पर जी-20 की बैठक के समय रद्द किया गया है। इसके अतिरिक्त 15 ऐसी गाड़ियां हैं, जिनके टर्मिनल में बदलाव किया गया है। इनको नई दिल्ली के बदले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, निजामुद्दीन अथवा आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर टर्मिनेट होना होगा। 6 ट्रेन ऐसी होंगी जिनके मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article