Top News Today, 28 May 2023: देश को मिली नई संसद, प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर पुलिस की कार्रवाई; आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 28, 2023, 06:01 PM IST

Top News Today, 28 May 2023: देश की नई संसद का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोकसभा में ऐतिहासिक भाषण दिया। रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन हुआ और विपक्ष इस मामले से दूरी बनाए रखा।

Top News Today, 28 May 2023: पीएम मोदी ने आज देश को नई संसद की सौगत दी है। पीएम मोदी ने आज नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर विपक्ष ने इस कार्यक्रम का विरोध ही किया। 20 विपक्षी पार्टियां इस समारोह में शामिल नहीं हुईं। मोदी सरकार और विपक्ष की ये लड़ाई सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक देखने को मिली। कांग्रेस के एक ट्वीट को लेकर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दोनों पार्टियों के बीच देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को लेकर ऐसी जंग छिड़ी है कि वार-पलटवार जारी है। दिल्ली में भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI)) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद विपक्ष के नेता सीधे पीएम मोदी पर हमला बोलने लगे हैं। पढ़ें शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

top news, news today,

पढ़ें आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

देश की नई संसद का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोकसभा में ऐतिहासिक भाषण दिया। नए संसद भवन की जरूरतों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने इस नई इमारत की भविष्य की जिम्मेदारियों से रूबरू कराया। पीएम ने कहा कि हमें अगले 25 वर्षों भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके लिए हमें आज ही नए संकल्प लेने होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें 'नेशन फर्स्ट' की भावना से आगे बढ़ना होगा। हमें कर्तव्यपथ को सर्वोपरि रखना होगा।

End of Feed