Top News Today, 19 June 2023: रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के बीच रूस ने अपने परमाणु हथियारों को बेलारूस में तैनात कर दिया है। इसकी पुष्टि खुद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा की गई है। सिख फॉर जस्टिस के नेता हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह भारत में कई मामलों में वांछित था। भारत सरकार ने कनाडा से उसके प्रत्यपर्ण की मांग की थी वहीं काठमांडू के बाद अब पोखरा में भी Hindi Films बैन हो गई है, पढ़ें आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें
आज की बड़ी और अहम खबरें
भले ही दिल्ली-एनसीआर सहित राजस्थान में इन दिनों बारिश हो रही हो, लेकिन ये मानसून की बारिश नहीं है। दिल्ली-राजस्थान में तूफान बिपरजॉय का असर दिख रहा है। यूपी-बिहार सहित पूरे देश को अभी भी मानसून की बारिश का इंतजार है। यहां इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में जाने और दक्षिण प्रायद्वीप के अतिरिक्त क्षेत्रों को कवर करने का अनुमान है।
New Raw Chief: आईपीएस रवि सिन्हा (IPS Ravi Sinha) को रॉ का नया चीफ नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को सोमवार को भारत भारत सरकार ने नया रॉ चीफ बनाने का फैसला किया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि रवि सिन्हा 30 जून को, सामंत गोयल की जगह लेंगे। रवि सिन्हा का कार्यकाल दो साल का होगा।
गांधी शांति पुरस्कार मिलने पर कांग्रेस द्वारा आलोचना किए जाने के बाद गीता प्रेस ने नकद राशि लेने से इंकार कर दिया है। गीता प्रेस के प्रबंधक लाल मणि तिवारी ने सोमवार को कहा कि वह सरकार की तरफ से पुरस्कार स्वरूप मिलने वाले एक करोड़ रुपए की नकद धनराशि नहीं स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि गीता प्रेस सम्मान स्वरूप केवल प्रशस्ति पत्र एवं पट्टिका स्वीकार करेगा।
सिख फॉर जस्टिस के नेता हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह भारत में कई मामलों में वांछित था। भारत सरकार ने कनाडा से उसके प्रत्यपर्ण की मांग की थी। जानकारी के मुताबिक, कनाडा के सरी में गुरुद्वारा साहिब में हुई गोलीबारी में निज्जर की मौत हुई है। नेशनल इन्वेस्टिंग एजेंसी (NIA)ने उसके सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा था।
मनोज मुंतशिर को मुंबई पुलिस ने मुहैया कराई सुरक्षा, डायलॉग राइटर ने बताया था जान को खतरा Adipurush Controversy: मनोज मुंतशिर ने अपनी शिकायत में लिखा था कि कुछ लोगों ने उनको सोशल मीडिया पर धमकी दी है। एक धमकी उनको किसी ने ईमेल के जरिए भी दी है। मनोज ने यह सारी जानकारी मुंबई पुलिस को दी थी।
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के बीच रूस ने अपने परमाणु हथियारों को बेलारूस में तैनात कर दिया है। इसकी पुष्टि खुद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा की गई है। द हिल के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि मास्को ने बेलारूस को परमाणु हथियारों का अपना पहला बैच भेजा दिया है। उन्होंने, सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि बाकी परमाणु हथियार गर्मियों के अंत तक डिलीवर कर दिए जाने चाहिए।
Controversy in Nepal: काठमांडू के महापौर बालेंद्र शाह ने रविवार को कहा था कि शहर में किसी भी हिंदी फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति तब तक नहीं दी जाएगी, जब तक कि "आदिपुरुष" में "जानकी भारत की एक बेटी है" संवाद को न केवल नेपाल में बल्कि भारत में भी हटा दिया जाता है।
2000 रुपये के नोट वापसी के ऐलान को आज (19 जून) एक महीने हो गए हैं। इस एक महीने के दौरान लोगों ने या तो बैंक के 2000 के नोट जमा कराएं हैं या फिर उन्हें एक्सचेंज कराया। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा 8 जून को दिए गए बयान के अनुसार, बैंकों को पास सर्कुलेशन में मौजूद 2000 के नोट में से आधे वापस आ गए थे। दास के अनुसार 1,80,000 करोड़ के नोट बैंकों में वापस आ गए थे। यही नहीं एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि 75 फीसदी लोग 2000 के नोट अपने बैंक खाते में जमा कर रहे हैं। और केवल 25 फीसदी ही ऐसे लोग नोट एक्सचेंज कर रहे हैं।
बालासोर ट्रेन दुर्घटना में पीड़ित परिवारों के लिए आगे आई भारतीय फुटबॉल टीम भारतीय फुटबॉल टीम ने एक कमाल की मिसाल पेश की। उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीतने के बाद ऐसा काम किया है जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने ओडिशा सरकार द्वारा मिले नकद पुरस्कार का एक हिस्सा राज्य में हाल में हुई बालासोर ट्रेन दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के ‘राहत और पुनर्वास’ के लिए देने का फैसला किया।
