Top News Today 11 June 2023: चौथी पास राजा बता PM पर केजरीवाल का हमला, अजित पवार पर सुप्रिया सुले ने तोड़ी चुप्पी; पढ़ें आज शाम तक बड़ी खबरें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 11, 2023, 05:53 PM IST

Top News Today 11 June 2023: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने रामलीला मैदान में महारैली की। अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। एनसीपी में हुए बदलाव पर कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने अजित पवार को लेकर चुप्पी तोड़ी। पढ़ें आज शाम तक की बड़ी खबरें।

Top News Today 11 June 2023: दिल्ली में ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में महारैली की। इस मौके पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को चौथी पास राजा बताकर निशाना साधा। एनसीपी में हुए बदलाव पर अजित पवार की नाराजगी की अटकलों के बीच सुप्रिया सुले ने चुप्पी तोड़ी। लोकसभा चुनाव 2024 में होने हैं। इस बार के चुनाव में भी पीएम मोदी के सामने विपक्ष कौन सा चेहरा उतारेगा, उसपर विपक्षी दलों के बीच रस्साकशी जारी है। सीएम सिद्धारमैया ने कर्नाटक में महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा शुरू की। पढ़ें आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

Top News Today, Taza khabar, News in hindi, Arvind Kejriwal, Narendra Modi

Top News Today: पढ़ें आज की बड़ी खबरें

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आज रामलीला मैदान में हुंकार भरी। आप की ओर से यहां आयोजित महारैली में अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, आज से 12 साल पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ हम सभी इसी रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए थे। आज इसी मंच से एक अहंकारी तानाशाह को हटाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। आज इसी मंच से आंदोलन शुरू हो गया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार ने सुप्रिया सुले को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शु्रू हो गई कि उनके भतीजे अजित पवार नाराज है और बगावत कर सकते हैं। इन अटकलों को खारिज करते सुप्रिया सुले ने कहा कि किसी ने उनसे पूछा है?

End of Feed