Top News Today 10 June 2023: जापान में टकराए दो विमान, केजरीवाल को उमर अब्दुल्ला ने दिखाया आईना, NCP में बड़ा फेरबदल; पढ़ें आज शाम तक बड़ी खबरें

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 10, 2023, 06:03 PM IST

Top News Today 10 June 2023: भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के प्रदर्शन ने न सिर्फ भगवा पार्टी को प्रेशर में ला दिया बल्कि उसके जाट वोटबैंक के दिमाग पर भी असर डाला है। आने वाले चुनावों में यह वोट बैंक बीजेपी के हाथ से छिटक भी सकता है।

Top News Today 10 June 2023: जापान में एक हवाईअड्डे के रनवे पर दो प्लेन आपस में टकरा गए। इस दौरान एक विमान को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं दिल्ली अध्यादेश विवाद पर उमर अब्दुल्ला ने अरविंद केजरीवाल को आइना दिखाते हुए कहा कि जब इनकी जरूरत होती है, जब ये हमारा दरवाजा खटखटाते हैं। हमारी जरूरत के समय गायब हो जाते हैं। आगामी चुनाव से पहले शरद पवार ने बड़ा खेल खेला है। कई बार बागी हो चुके भतीजे अजीत पवार को कद छोटा करते हुए शरद पवार ने अपनी बेटी सुप्रिया सुले को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। पढ़ें आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

top news, today news, news update

पढ़ें 10 जून 2023 की बड़ी और अहम खबरें

Japan Plane Crash: जापान के टोक्यो के हनेदा एयरपोर्ट पर शनिवार को दो प्लेन रनवे पर ही आपस में भिड़ गए। इस टक्कर से एक प्लेन को काफी नुकसान पहुंचा है। टक्कर के कारण एयरपोर्ट से विमानों का संचालन कुछ घंटों के लिए प्रभावित हो गया।

Opposition Unity : लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए 23 जून को पटना में विपक्ष को एकजुट करने के लिए जदयू के सीनियर नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में विपक्षी नेता बीजपी के खिलाफ संयुक्त लड़ाई लड़ने के लिए बातचीत करेंगे। हालांकि एक साथ चुनाव लड़ने को लेकर कुछ राज्यों में एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने वाले कुछ विपक्षी दलों के साथ चुनौतियों से भरा हुआ है। विपक्षी दलों में एकता होगी या नहीं, यह तो समय बताएगा लेकिन विपक्षी दलों के नेता के हौसले बुलंद हैं।

End of Feed