Top News Today, 07 June 2023: अरब सागर में चक्रवात बिपोरजॉय अब तूफान में तब्दील हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबित हवा की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। इन सबके बीच प्रदर्शनकारी पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की।
दोपहर 2 बजे तक की बड़ी खबरें
Cyclone Biparjoy Update: आईएमडी ने कहा कि यह चक्रवाती तूफान देश की तरफ बढ़ रहे मानसून को कमजोर कर सकता है। केरल पहुंचने के बाद मानसून चक्रवाती तूफान के थमने तक कमजोर बना रहेगा। 12 जून के बाद मानसून में तेजी आ सकती है। विभाग का कहना है कि बुधवार सुबह इसकी स्पीड 80-90 से लेकर 100 किलोमीटर प्रतिघंटे जा सकती है।
गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ ‘बिपोरजॉय', केरल में धीमा करेगा मानसून की चाल पढ़ें पूरी खबर
भारतीय कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। बजरंग पुनिया, पहलवानों की टीम की अगुवाई की।
प्रदर्शन के अखाड़े से हटेंगे पहलवान! अनुराग ठाकुर से मिले पहुंचे बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और राकेश टिकैत पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली यातायात पुलिस के मुताबिक, सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत कुल चार चरणों में पूरी होगी। पहले और दूसरे चरण में आश्रम से बदरपुर एवं तीसरे और चोथे चरण में बदरपुर से आश्रम की ओर जाने वाले कैरिज वे पर काम किया जाएगा।
दिल्ली-नोएडा-फरीदाबाद जाने वाले हो जाएं अलर्ट ! 50 दिनों के लिए सरिता विहार फ्लाईओवर बंद, जानिए वजह पढ़ें पूरी खबर
बोरवेल में बच्चों के गिरने के मामले नए नहीं हैं। एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के सीहोर से आया है जहां ढाई साल की मासूम बोरवेल के गड्डे में गिर गई और उसे बचाने की कोशिश जारी है।
