Top News Today, 29 April 2023: मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा, बंगले के रिनोवेशन पर बुरे फंसे केजरीवाल; मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड कल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 29, 2023, 06:05 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 29 April 2023: पढ़िए आज शाम सात बजे तक के प्रमुख समाचार...ऑपरेशन शीशमहल में केजरीवाल के बंगले को लेकर हुए खुलासे के बाद दिल्ली के एलजी ने जांच का आदेश दे दिया है। पीएम मोदी के रेडियो प्रोग्राम मन की बात कार्यक्रम का कल यानि कि 30 अप्रैल को 100वां एपिसोड प्रसारित होगा।

Top News Today, 29 April 2023: पूर्वांचल का आतंक कहे जाने वाले माफिया डॉन और नेता मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। वहीं उसके भाई अफजाल अंसारी को चार साल की सजा सुनाई गई है। ऑपरेशन शीशमहल में हुए खुलासे के बाद अपने बंगले को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मुसीबत में घिरते दिख रहे हैं। दिल्ली के एलजी ने इस मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं बीजेपी ने इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 30 अप्रैल (रविवार) को सुबह 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम को ऑल इंडिया रेडिया, डीडी न्यूज, और नरेंद्र मोदी मोबाइल एप पर सुन सकते हैं। हिंदी में ब्रॉडकास्ट के बाद आकाशवाणी द्वारा इस कार्यक्रम का क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारण किया जाएगा। पढ़िए, आज के अहम समाचार:-

top news, news today

पढ़ें आज शाम तक की बड़ी खबरें

2007 में कायम गैंगस्टर एक्ट के तहत केस में गाजीपुर की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। अदालत ने मुख्तार अंसारी को 10 साल की जेल और पांच लाख का जुर्माना लगाया है। 2007 में दर्ज केस के लिए कृष्णानंद राय मर्डर केस और नंद किशोर रुंगटा अपहरण कांड को आधार बनाया गया था।

ऑपरेशन शीशमहल में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के घर को लेकर हुए खुलासे पर AAP बैकफुट पर दिख रही है। वहीं दिल्ली के एलजी ने भी इस मामले पर एक्शन लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। अब दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल के शीशमहल में गड़बड़झाले को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस किया है और आप पर जमकर हमला बोला है।

End of Feed