IPL 2023 KKR vs GT Highlights: आईपीएल के 39वें मैच में गुजरात टाइटंस से कोलकाता को 7 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। गुजरात के सामने 180 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने विजय शंकर के नाबाद 51 और डेविड मिलर की 32 रन की पारी के दम पर 13 गेंद पहले 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 87 रन की अटूट साझेदारी की।
इससे पहले कोलकाता नाईट राइडर्स ने रहमानुल्लाह गुरबाज ने 39 गेंद पर 81 रन की विस्फोटक पारी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए थे। गुरबाज के अलावा आंद्रे रसेल ने 19 गेंद में 34 रन की पारी खेली। गुजरात की तरफ से मोहम्मद शमी ने 3 जबकि जोशुआ लिटिल और नूर अहमद ने 2-2 विकेट चटकाए।
गुजरात की पारी
180 रन का पीछा करने उतरी गुजराट टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले विकेट के लिए रिद्दिमाना साहा और शुभमन गिल ने 41 रन जोड़े। साहा 10 रन बनाकर आंद्रे रसेल की गेंद पर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या ने 50 रन की साझेदारी की, लेकिन 20 गेंद पर 26 रन बनाकर हार्दिक आउट हो गए।उन्हें हर्षित राना ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। जल्द ही गुजरात को एक और झटका लगा जब शुभमन गिल 49 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन चौथे विकेट के लिए विजय शंकर और डेविड मिलर ने नाबाद 87 रन की साझेदारी कर गुजरात को लगातार दूसरी जीत दिला दी। इस सीज के साथ ही गुजरात ने प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर जगह बना ली है। अब उसके 8 मैच में 12 अंक हो गए हैं।
