देश

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के राजौरी में दर्दनाक हादसा! गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, दो जवान शहीद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2023, 04:02 PM IST

J&K Army vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक बाहन दुर्घटना सामने आई है, इस हादसे में सेना के दो जवानों की मौत हो गई है, बताते हैं कि सेना का वाहन फिसलकर गहरी खाई में गिर गया।

Image

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में एक वाहन दुर्घटना सामने आई है (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को सेना की एक एंबुलेंस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से सेना के दो जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि एंबुलेंस नियंत्रण रेखा के पास डुंगी गाला के करीब तब दुर्घटनाग्रस्त हुई, जब उसके चालक ने एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एंबुलेंस चालक और एक जवान की मौत हो गई। बचावकर्मियों ने उनके शव खाई से निकाल लिए हैं।घटना की सूचना मिलने के बाद सेना, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू अभियान जारी है।

सिक्किम में भी हुआ था ऐसा हादसा

गौर हो कि सिक्किम के जेमा में पिछले साल यानी दिसंबर 2022 को सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया था इस हादसे में भी 16 भारतीय जवान शहीद हो गए थे, ये गाड़ियां चत्तेन से थांगू की ओर जा रही थीं रास्ते में एक मोड़ पर सेना का वाहन हादसे का शिकार हो गया था।

सेना के वाहन पर आतंकियों की फायरिंग

वहीं जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 20 अप्रैल की दोपहर करीब 3 बजे सेना के वाहन पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी थी, इसके बाद ट्रक में आग लग गई, जिसमें झुलसकर 5 जवान शहीद हो गए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ