देश

बड़े घोटालेबाज भी केजरीवाल के सामने बौने हैं- ऑपरेशन शीशमहल में हुए खुलासे पर मनोज तिवारी की PC, LG ने दिया जांच का आदेश

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 29, 2023, 04:50 PM IST

टाइम्स नाउ नवभारत के ऑपरेशन शीशमहल में खुलासा हुआ है कि केजरीवाल के घर के रेनोवेशन में 45 करोड़ खर्च किए गए हैं। सीएम आवास के लिए वियतनाम से मार्बल मंगवाया गया है। एरिया बढ़ाने के लिए कुछ घरों को खाली भी करवाया गया था। इस खुलासे के बाद से आप बैकफुट पर नजर आ रही है।

Image

केजरीवाल के वीवीआपी शौक पर जमकर बरसे मनोज तिवारी

Photo : PTI

ऑपरेशन शीशमहल में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के घर को लेकर हुए खुलासे पर AAP बैकफुट पर दिख रही है। वहीं दिल्ली के एलजी ने भी इस मामले पर एक्शन लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। अब दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल के शीशमहल में गड़बड़झाले को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस किया है और आप पर जमकर हमला बोला है।

जांच का स्वागत

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि केजरीवाल के सामने बड़े-बड़े घोटालेबाज भी बौने हैं। उन्होंने कहा कि पहले और अभी के केजरीवाल में काफी अंतर आ गया है। मनोत तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी LG द्वारा शुरू की गई जांच का स्वागत करती है।

क्या बोले मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने कहा- "वो व्यक्ति मुख्यमंत्री बनने के पहले जो-जो बोलते हैं, जो करते हैं, दिखाते हैं, उससे ठीक विपरीत उनका एक अय्याश जीवन दिखता है। विलासता का जीवन दिखता है। बड़े-बड़े मुगलिया साम्राज्य भी इस राजशाही सोच के व्यक्ति के सामने बौने नजर आते हैं। बड़े -बड़े घोटाले करने वाले लोग भी इस भ्रष्टाचारी के सामने बहुत बौने नजर आते हैं।"

ऑपरेशन शीशमहल में क्या

ऑपरेशन शीशमहल में सबसे बड़ा खुलासा तो यही है कि बंगले के रेनोवेशन पर ही 45 करोड़ खर्च कर दिए गए। साथ ही सीएम आवास को और बड़ा बनाने के लिए आसपास के 8 घरों को खाली करवाया गया था। वहीं CM आवास कॉम्पलेक्स को 4.7 एकड़ से बढ़ाकर 7.2 एकड़ किया गया। मकराना की जगह वियतनाम का मार्बल लगाया गया। नियमों के विरूद्ध जाकर एक्ट्रा कॉस्ट के नाम पर ज्यादा पेमेंट किया गया।

सीएम बनने से पहले क्यो बोलते थे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने से पहले अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी वीवीआई सिस्टम के खिलाफ थी। न बंगले के सपोर्ट में थी, न बड़ी गाड़ी की और न ही भारी सुरक्षा व्यवस्था की। लेकिन जब आप सत्ता में आई और केजरीवाल सीएम बने तो बंगले से लेकर बड़ी गाड़ी तक पर वो अपने वादे से उलट गए। सारी सुविधा ले ली।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article